विद्युत बिल जमा कराने के नाम पर विद्युत संविदा कर्मी ने 41 हजार हड़पा

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा थाना क्षेत्र के वार्ड 4 केशोपुर निवासी एक पीड़ित परिवार को विद्युत विभाग में तैनात संविदा कर्मी ने बकाया बिल कम कराने के नाम पर 41 हजार रुपया हड़प लिया है। पीड़ित ने जालसाज संविदा कर्मी के खिलाफ थाने में तहरीर दिया हैं। मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के वार्ड 4 केशोपुर निवासी मैनुद्दीन अहमद पुत्र अली रजा का 2023 में 90 हजार रुपया बिल बकाया था। जिसकी वजह से विभाग ने बिल कनेक्शन को काट दिया था। उसी दौरान विद्युत विभाग में तैनात गहासाड निवासी संविदा कर्मी पीड़ित के घर आया। और झांसा दिया कि बिल कम करा देने 40 हजार रुपया देना पड़ेगा। पीड़ित झांसे में आकर पत्नी से 20 हजार रुपया नकद दिया। और करीब 21 हजार से अधिक रुपया जालसाज के मोबाइल नंबर पर फोन पे किया। लेकिन बिल जमा नहीं किया। पीड़ित रिश्तेदारों से कर्ज लेकर बकाया विद्युत जमा किया। रुपया वापस मांगने पर आनाकानी करते हुए गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने जालसाज संविदा कर्मी के खिलाफ रुपया हड़पने की तहरीर दिया है। इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा की तहरीर मिली है। जांच कराकर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *