कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मिनवा में समर कैंप का आयोजन हुआ सम्पन्न
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा


सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत विकासखंड पाली क्षेत्र स्थित के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मिनवा में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्रों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं रचनात्मक विकास हेतु दिनांक 24 मई दिन शनिवार को समर कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान की देखरेख में विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ संचालित की गईं। समर कैंप में विद्यार्थियों ने चित्रकला, हस्तकला, नृत्य, संगीत, कहानी लेखन, योग अभ्यास, भाषण प्रतियोगिता, विज्ञान मॉडल प्रदर्शन, खेलकूद, तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन गतिविधियों ने छात्रों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अवकाश के समय रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद कार्यों से जोड़ना था, जिससे वे नई चीजें सीख सकें और अपनी छिपी प्रतिभाओं को उजागर कर सकें।
। आयोजन की सफलता में ग्राम प्रधान दिनेश कुमार जायसवाल का विशेष योगदान रहा।इस दौरान शिक्षक कृष्ण प्रताप,रवि और अरविंद पांडेय उपस्थित रहे।








