पुराना फोटो अपलोड कर फर्जी तरीके से भरा जा रहा मस्टररोल

पाली ब्लाक के ग्राम पंचायत घुरियापार और बाहिलपार का मामला

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा तहसील अंतर्गत विकासखंड पाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुरियापार और बाहिलपार में पुराना फोटो अपलोड कर फर्जी हाजिरी दर्ज कर मस्टररोल चलाया जा रहा है। जब की मौके पर कोई भी मजदूर कार्य नहीं कर रहे है। ग्राम पंचायत घुरियापार में भोला के दुकान से भटवल रोड सीवान तक मिट्टी पटाई का कार्य दिखाया जा रहा है। लेकिन मौके पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। जिसका मस्टररोल नंबर 26,7761936,831632406 जारी है। वृहस्पतिवार को 10 मजदूरों की हाजिरी दिखाई जा रही है। ग्राम पंचायत बाहिलपार ने मस्टररोल नंबर 26,8093872,832023543 जारी किया गया है। रामलवट के घर से सुनील गुप्ता के चकरोट तक पटाई का कार्य दिखाया जा रहा है। यहां भी पुराना फोटो अपलोड कर फर्जी हाजिरी भरी जा रही है। मौके पर कोई कार्य नहीं हो रहा है।
इस संदर्भ में बीडीओ पाली बृजेश यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर मस्टररोल शून्य किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *