विश्वविद्यालय में मेगा जॉब फेयर के दूसरे दिन 141 का हुआ कैंपस सेलेक्शन

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह की श्रृंखला में एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो , गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित दो दिवसीय दिशानयम – पाथ टू सक्सेस प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत चल रहे मेगा जॉब फेयर के दूसरे दिन 141 विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन हुआ। आनंद ऑटोमोटिव, ग्रोथ रेट, टाटा एआईजी, एचडीएफसी, एआरफ़िनकैप, आनंद ऑटोमोटिव जैसी कंपनियों ने बीकॉम, एमकॉम, बीबीबीए, एमबीए, बीए इकोनॉमिक्स, इंश्योरेंस एवं बैंकिंग के छात्रों को सेलेक्ट किया।
कैंपस सलेक्शन प्रोग्राम की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कहा कि इस मेगा जॉब फेयर का उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करना था, ताकि वे अपनी पढ़ाई के बाद सीधे कंपनियों में काम करने के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने प्लेसमेंट टीम और सभी पार्टनर कंपनियों का धन्यवाद किया और यह विश्वास जताया कि आने वाले समय में और अधिक छात्र सफलतापूर्वक कैंपस सेलेक्शन प्राप्त करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो , गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि यहाँ के विद्यार्थियों को क्षमता को देखते हुए कई कंपनियों ने पुनः कैंपस सिलेक्शन कराने का आश्वासन दिया है। आज शार्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों का फाइनल सेलेक्शन इसी सप्ताह के अंत तक होगा। कुछ कंपनियां ऑनलाइन भी सेलेक्शन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *