अधिवक्ता हित की लड़ाई और संघर्षों में साथ रहूंगा- देवेंद्र प्रताप सिंह एमएलसी
तहसील बार के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण
पूर्वा टाइम्स सत्य प्रकाश यादव

खजनी गोरखपुर। बार और बेंच में परस्पर टकराव के बावजूद आपसी संबंध मधुर होने चाहिए क्योंकि दोनों ही आम जनता के हित की रक्षा के लिए कार्य करते हैं। अधिवक्ताओं के हित और अधिकार की रक्षा की हर लड़ाई में मैं हमेशा उनके साथ रहा हूं, आगे भी अधिवक्ताओं के हित की हर लड़ाई और संघर्षों में साथ देने का वचन दिया।
उक्त विचार तहसील बार एसोसिएशन के वर्ष 2025- 26 के चुनाव में विजयी हुए पदाधिकारियों अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह महामंत्री राजनाथ दूबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा कोषाध्यक्ष दीपक मिश्र एडवोकेट के शपथ ग्रहण में पहुंचे मुख्य अतिथि एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज का प्रबुद्ध वर्ग है इनसे समाज के सभी लोगों को अपेक्षाएं रहती हैं। इसलिए अपने नैतिक मूल्यों की रक्षा करना सभी अधिवक्ताओं का धर्म है। उन्होंने अधिवक्ताओं को संगठित रहने व जनहित में कार्य करने का परामर्श दिया। शपथग्रहण में विशिष्ठ अतिथि एड.भानू प्रताप पांडेय, एड. गिरजेश मणि त्रिपाठी, एड.धीरेंद्र कुमार तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह एसडीएम राजेश प्रताप सिंह आदि ने भी और निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता महेश प्रसाद दूबे ने किया वहीं निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामप्रीत यादव ने कराया। कार्यक्रम को चंद्रभान शुक्ला, दयानाथ दूबे, दरगाही प्रसाद आज़ाद, चंद्रमोहन लाल, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी संबोधित किया।








