अपने कर्तव्यों का पालन करना प्रत्येक सदस्यों की जिम्मेदारी – उमाशंकर शुक्ल
पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन चौरीचौरा इकाई की हुई मासिक बैठक

पूर्वा टाईम्स – डॉ अनिल गौतम
गोरखपुर। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चौरीचौरा की मासिक बैठक का आयोजन तहसील परिसर मे रविवार को तहसील अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव उमाशंकर शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, पत्रकारों की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। महासचिव उमाशंकर शुक्ल ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारिता के क्षेत्र में नई पहल करने पर जोर दिया, उन्होने कहा निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना प्रत्येक सदस्यों की जिम्मेदारी है। तहसील अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य ने कहा कि संगठन में सदस्य ही रीड़ के रूप होते हैं। प्रत्येक सदस्य अपने जिम्मेदारियां एवं कर्तव्यों का निर्वहन करें,उन्होंने कहा कि नए वर्ष के अवसर पर संगठन द्वारा चौरीचौरा कांड में शहीद हुए के शहीदो के आश्रितों को एक शहीद सम्मान समारोह द्वारा सम्मानित किया जाएगा ।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को अधिक प्रभावी बनाने और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। यह बैठक क्षेत्रीय पत्रकारों के लिए संवाद और सहयोग का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ। उक्त अवसर पर यशोदा नंद सिंह,ओमप्रकाश यादव,राम सिंह गौतम,अभिषेक त्रिपाठी, रजत शुक्ला, चंदन वर्मा , अमित कुमार दुबे,रामसनेही प्रजापति, योगेंद्र यादव,विशाल दूबे,महेश पासवान,दुर्गेश कुमार गुप्ता,कृष्ण कुमार,अभिषेक प्रजापति,समीर यादव,मुकेश जायसवाल,केश्वर गौड़,वसीउल सिद्धिकी , विनोद जायसवाल, पंकज पटवा, जमीर अंसारी, ,सुमेर नाथ पाण्डेय,विनोद पासवान, संदीप मौर्य,विकास कुमार राव ,रविप्रकाश सहित तमाम पत्रकार साथी उपस्थित रहे।








