दो दिवसीय तहसील स्तरीय स्काउट गाइड रैली का हुआ शुभारंभ

पूर्वा टाईम्स – डॉ अनिल गौतम
गोरखपुर। उपनगर गोला के बनकटा मुहल्ले में स्थित स्व ज्ञानदास राय इंटर कॉलेज के परिषर में दो दिवसीय तहसील स्तरीय स्काउट गाइड रैली का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि चिल्लूपार विधानसभा के विधायक राजेश त्रिपाठी ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया। रैली की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई,रैली में स्व ज्ञानदास राय इण्टरमीडिएट काॅलेज बनकटा गांधी इण्टर कालेज महुआपार अनिता देवी मेमोरियल झुमिला उमाशंकर तिवारी इंटर कॉलेज व वीएसएवी इंटर कॉलेज गोला की टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट गाइड विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सिखाता है। छात्रों को अनुशासन सिखाने के लिए स्काउट गाइड जरूरी है । शिविर के पहले दिन वर्दी कलर पार्टी प्राथमिक सहायता मार्च पास्ट कैम्प फाॅयर एंव सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रम का निरिक्षण उपस्थित अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पूर्व कालेज के प्रबंधक अनिल राय प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार तिवारी व प्रबंध निदेशक सौरभ राय के द्वारा मुख्य अतिथि व उपस्थित अतिथिगणों का स्वागत किया गया।शिविर के प्रथम दिन पुजारी राहुल दास प्रदीप पाण्डेय मनोज प्रवीण आचार्य वेद प्रकाश विद्याधर पांडेय प्रशांत उमेश स्काउट मास्टर पंकज नीरज सच्चितानंद राय सतीश गुप्ता संजीव अंजली प्रीती सिंह सुभाष शर्मा स्नेहा पांडेय रोमा निकिता सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *