यूपी बोर्ड परीक्षा की समय सारणी घोषित,54लाख परीक्षार्थी होगे शामिल

पूर्वा टाइम्स – मीरा शर्मा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। इस साल फरवरी-मार्च में होने वाली परीक्षा में कुल 54 लाख छात्र शामिल होंगे। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने समय सारणी जारी कर बताया कि हाईस्कूल ए‍वं इंटरमीडिएट की परीक्षा एक साथ 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को संपन्न होगी। परीक्षा में 54,38,597 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे।परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।वर्ष 2024 की परीक्षा 22 फरवरी से नौ मार्च तक कराई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *