सूचना

पूर्वा टाईम्स समाचार

विश्वविद्यालय एवं समस्त सम्बद्ध महाविद्यालयों के स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के समर्थ पोर्टल पर भरे जा रहे परीक्षाफार्म में आ रही दिक्कतों के दृष्टिगत एवं कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव के आदेशानुसार पूर्व की भाँति परीक्षाएं कराये जाने के आदेश के क्रम में विश्वविद्यालय का पोर्टल दिनांक 20/11/2024 से दिनांक 22/11/2024 तक पुराने पोर्टल पर परीक्षाफार्म पूरित कराये जाने के लिए खोला जा रहा है। जिससे प्रथम सेमेस्टर स्नातक एवं परास्नातक के समस्त छात्र/छात्राओं का परीक्षाफार्म पूर्व की भाँति पूरित कराया जा सके। यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि वे छात्र/छात्राएं भी जिन्होने समर्थ पोर्टल पर प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफार्म पूरित कर लिया था, उन्हे भी पुराने पोर्टल के माध्यम से पूर्व की भाँति परीक्षाफार्म पूरित किया जाना अनिवार्य है। समस्त सम्बन्धित से उक्त कार्य हेतु सहयोग की अपेक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *