ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाई यूनियन द्वारा चोपन में कॉलोनी केयर कमेटी का सफल निरीक्षण किया गया।पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो

सोनभद्र -चोपन। ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाई यूनियन (ECREU) के पदाधिकारियों द्वारा चोपन में कॉलोनी केयर कमेटी के अंतर्गत रेलवे कॉलोनियों का सफलतापूर्वक निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्रीमान संजय कुमार सहायक मंडल अभियंता चोपन , आर बी पाल वरीय अनुभाग अभियंता कार्य चोपन, एम पी सिंह वरीय अनुभाग अभियंता विद्युत चोपन एवं अन्य अधिकारीगण के द्वारा रेल कर्मचारियों के आवास, पेयजल, सड़क, क्वार्टरों की मरम्मत तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान नॉर्दर्न कॉलोनी एवं गार्ड कॉलोनी में कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर देखा गया। इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही गई। वहीं हिल कॉलोनी, ड्राइवर कॉलोनी एवं लोको कॉलोनी की समस्याओं को दूसरी प्राथमिकता में रखते हुए उनके समाधान के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने की बात रखी गई।
इस अवसर पर चोपन ब्रांच अध्यक्ष संतोष कुमार दुबे एवं संयुक्त सचिव सतीश कुमार मौर्य ने सिंगरौली ओबरा शक्ति नगर कृष्णशिला, मगरदहा एवं चोपन क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर रेलवे आवासों और कॉलोनियों के आसपास ऐसे पेड़, जो मानव जीवन एवं जनहित के लिए खतरा बने हुए हैं, उनकी नियमानुसार शीघ्र कटाई कराई जानी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
यूनियन के संयुक्त महासचिव प्रवीण कुमार ने सिंगरौली, ओबरा, मगरदहा, खुल्दील रोड एवं चोपन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रेलवे क्वार्टरों की मरम्मत, नए क्वार्टरों के निर्माण तथा पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है, जिससे उन्हें एवं उनके परिवारों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
चोपन, ओबरा, सिंगरौली, शक्ति नगर एवं ब्लॉक स्टेशन मिलकर 300 नए क्वार्टर का प्रस्ताव एवं 65 क्वार्टर को निरस्त किया गया।
कॉलोनी सर्वेक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान एवं वार्ड परिषद अरुण ने ब्रांच अध्यक्ष संतोष दुबे एवं संयुक्त महासचिव प्रवीण कुमार से रेलवे क्वार्टरों में आवश्यक सुविधाओं के संबंध में सक्षम रेलवे अधिकारी से नियमानुसार अनुमति एवं संबंधित पहल के लिए कहा गया। जिससे रेल कर्मचारियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जाए एवं हिल कॉलोनी एवं अन्य कॉलोनी में चिन्हित स्थानों पर पार्क का निर्माण किया जा सके । साथ ही रेलवे कॉलोनियों में सड़क एवं पानी की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।
साथ ही ब्रांच अध्यक्ष संतोष दुबे एवं ब्रांच पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार एवं डी के यादव द्वारा रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में बाउंड्री वॉल एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव दिया गया ।
चोपन ,शक्ति नगर सिंगरौली , ओबरा, करेलारोड मगरदहा, अनपरा ,, मिर्चधूरी एवं कृष्णशिला में रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टर में मरम्मत एवं रिपेयरिंग की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए। यूनियन के पहल से वरीय अनुभाग अभियंता कार्य महोदय द्वारा 100 क्वार्टर का रिपेयरिंग शीघ्र करने का आश्वासन दिया गया।
साथ ही चुरकी में नए क्वार्टर निर्माण कार्य प्रगति से किया जा रहा है।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाई यूनियन ने स्पष्ट किया कि रेल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान, सुरक्षित आवास, स्वच्छ वातावरण, बेहतर पेयजल एवं सुगम आवागमन यूनियन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। यूनियन इन मांगों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनके शीघ्र निष्पादन के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी।
यूनियन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि आपसी समन्वय एवं सकारात्मक पहल से रेलवे कॉलोनियों की समस्याओं का समाधान होगा और रेल कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *