सेवा संकल्प अभियान के तहत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजनाओं का विकास खण्डवार प्रचार-प्रसार
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अवगत कराया है कि जनपद में दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का विकास खण्डवार प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
अभियान के दौरान शादी अनुदान योजना, पूर्वदशम छात्रवृत्ति, दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना तथा कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी नागरिकों एवं विद्यार्थियों तक पहुंचाई जा रही है।
सम्बन्धित विकास खण्डों में ए0डी0ओ0 (स0क0) एवं विभागीय कर्मचारियों द्वारा बैनर एवं पम्पलेट के माध्यम से योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने पिछड़ा वर्ग के समस्त विद्यार्थियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे विकास खण्ड स्तर पर आयोजित प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाएं।

