अखबार मालिकों और पत्रकारों के शोषण के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान

राजेश शर्मा बने गोरखपुर जिलाध्यक्ष, देवरिया से संतोष श्रीवास्तव, कुशीनगर संभालेंगे सतीश कुमार, महराजगंज की कमान बाबूलाल गुप्ता को
पूर्वा टाइम्स – समाचार
गोरखपुर। ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन की गोरखपुर मंडल कमेटी की पहली बैठक सिनेमा रोड स्थित कैंप कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन रहमानी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि जोन-1 के सचिव दीनानाथ यादव रहे। संचालन मंडल महामंत्री दिलीप कुमार पटवा ने किया। बैठक प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद के निर्देश पर आयोजित की गई।
बैठक में गोरखपुर मंडल के चार जिलों में जिलाध्यक्ष और महामंत्रियों के मनोनयन की घोषणा की गई। गोरखपुर में राजेश शर्मा को जिलाध्यक्ष और वकील अहमद को महामंत्री बनाया गया। महराजगंज में बाबूलाल गुप्ता जिलाध्यक्ष तथा हेमंत कुमार महामंत्री, कुशीनगर में सतीश कुमार जिलाध्यक्ष तथा इमामुद्दीन खान महामंत्री और देवरिया में संतोष कुमार श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष तथा दिलीप कुमार गुप्ता महामंत्री मनोनीत किए गए।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को 15 दिनों के भीतर जिला कमेटियों का गठन कर सूची मंडल कमेटी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में छोटे एवं मझोले समाचार पत्रों तथा पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने अखबार मालिकों और पत्रकारों के हितों तथा कथित शोषण के खिलाफ संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
मंडल अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन रहमानी ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज है। जिला कमेटियों के गठन के बाद गोरखपुर में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

