उपायुक्त उद्योग ने सौर ऊर्जा आधारित पेयजल संयंत्र का किया उद्घाटन

पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -अडानी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में कोटा और पनारी पंचायत में अडानी फाउंडेशन द्वारा स्थापित 8 सौर ऊर्जा आधारित पेयजल संयंत्रों का उद्घाटन उपायुक्त उद्योग बिनोद कुमार चौधरी ने किया।
इस अवसर पर साइट सीएसआर हेड मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन पिछले दो वर्षों में दोनों पंचायतों में कुल 25 सौर ऊर्जा आधारित पेयजल संयंत्र स्थापित कर चुका है, जिससे लगभग 800 परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पेयजल के अलावा अडाणी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास, जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार सृजन के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *