राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा गोरखपुर
आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक दिन – UPCOS का शुभारंभ
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
गोरखपुर। 3 सितंबर 2026 – प्रदेश के लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार ने सबसे बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ 2-3 सितंबर को लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया, पोर्टल/वेबसाइट की लॉन्चिंग और लोगो का अनावरण भी हुआ। इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक मौजूद रहें परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने बताया कि परिषद ने 30 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री से मिलकर आउटसोर्स कर्मियों के शोषण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। अब निगम के गठन से वह लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई है।प्रदेश के 5 लाख से अधिक, सरकार के अनुसार लगभग 20 लाख आउटसोर्स कार्मिकों के हित-संरक्षण और सेवा सुरक्षा के लिए यह नई व्यवस्था शुरू की गई है। सरकार ने इन्हें बोझ नहीं, बल्कि प्रदेश की संपत्ति और ताकत बताया है।
कर्मचारियों को क्या मिलेगा – मुख्य घोषणाएं
अब आउटसोर्स कंपनी कर्मचारियों का पैसा नहीं काट सकेगी, सरकार कंपनी को अलग से सर्विस चार्ज देगी।न्यूनतम मानदेय 16-20 हजार रुपये, श्रेणी के अनुसार अधिकतम 40 हजार रुपये तक। जैसे चपरासी-चौकीदार को अब 18 हजार और कंप्यूटर ऑपरेटर को 23 हजार मिलने का प्रावधान हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच वेतन सीधे बैंक खाते में, कोई कटौती नहीं।
13% EPF और 3.25% ESI सीधे खाते में जमा, दुर्घटना पर SBI के साथ MoU के तहत 20 से 50 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर, चिकित्सा के लिए ESI और न मिलने पर आयुष्मान भारत से कैशलेस इलाज की सुविधा।कर्मचारियों की पूरी जानकारी और अधिकारों के लिए समर्पित UPCOS पोर्टल / वेबसाइट विकसित की गई है। अब विभाग सीधे एजेंसी नहीं चुनेंगे, चयन निगम द्वारा GeM पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होगा।
भर्ती 3 साल के लिए णहोगी, महीने में 26 दिन कार्य का प्रावधान।
इसमें SC/ST/OBC/EWS, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, महिला आरक्षण और मातृत्व अवकाश जैसे सभी वैधानिक सेवा लाभ सुनिश्चित किए जाएंगे। यह बातें जनपद गोरखपुर के पदाधिकारी वार्ता कर एक व्यक्ति जारी कर गोरखपुर प्रदेश सलाहकार बृजभूषण मिश्रा रामेश्वर पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष राज बहादुर गौतम मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी महामंत्री समीर पांडे ए जिला अध्यक्ष अमरनाथ यादव प्रदेश संगठन मंत्री जिला महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता जितेंद्र बहादुर सिंह अखंड प्रताप सिंह जय गोविंद यादव प्रदेश पासवान पालतू प्रसाद अमित सिंह आनंद सिंह उमेश श्रीवास्तव दिनेश सिंह वरुण सिंह रामदेव विनोद कुमार पांडे कनिष्ठ गुप्ता रजनीश पांडे अजीत सही जयराम सिंह यादव आज पदाधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जयंत तिवारी महामंत्री अरुण शुक्ला को बधाई दिया राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में आउटसोर्स कर्मियों के लिए यह मुख्यमंत्री का तोहफा है उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मियों के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम के शुभारंभ से संयुक्त परिषद की एक मांग मुख्यमंत्री ने पूरा किया इसके लिए संयुक्त परिषद की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जा रहा हैं।

