देशी शराब की दुकान पर पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े केस दर्ज
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा थाना क्षेत्र के आकाश पुत्र स्व रविन्द्र निवासी बनौली जो पन्ने और पीड़ित के चाचा विशाल देशी शराब की दुकान पर कर्मचारी है। बुधवार को शाम 4.30 बजे के करीब पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद करने लगे। जब पैसा मांगा तो विपक्षी गाली गलौज करते हुए मार पीट कर घायल कर दिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी राम सहारे,राजू,सदाफल,गुड्डू, विजय तथा अन्य साथियों के खिलाफ बलवा,मारपीट,जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। वही दूसरे पक्ष के राम सहारे पुत्र मोतीलाल निवासी भिटहा ने आरोप लगाया है कि बुधवार को शाम 4.30 बजे के करीब देशी शराब की दुकान पर गया था। विपक्षी देशी शराब की दुकान पर गाली गुप्ता देने लगे। जब विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगे। गांवों के कुछ लोगों द्वारा बीच बचाव किया गया। पुलिस ने आरोपी आकाश यादव,चंद्रजीत यादव ,और अन्य सहयोगियों के खाफ केस दर्ज कर लिया है।

