जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी –
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी़ ने जनपद के समस्त चिकित्सा अधीक्षकों (एमओआईसी) को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अनिवार्य है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आई०सी०डी०एस० विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि एन0आर0सी0 सेन्टर में सैम मैम बच्चों को भर्ती करने की कार्यवाही सुनिश्चि की जाये जिससे की अति दुर्बल बच्चें जल्द स्वस्थ्य हो सके इस दौरान उन्होने कहा कि जिन आशाओं द्वारा डिलवरी अस्पतालों मे एक भी नहीं करायी गयी है उन्हें नोटिस देने की कार्यवाही सुनिश्चि की जाये इस दौरान उन्होने आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के प्रगति की समीक्षा की जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी की प्रगति धीमी पायी गयी जिसके लिए उन्होने सम्बन्धित सी0एच0ओ0 और डी0पी0एम0 के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिये और प्रगति में अपेक्षित सुधार न होने पर अगले माह में एम0वाई0सी0 के विरूद्ध एडवर्स एन्ट्री की कार्यवाही की जाये। उन्होने बैठक के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्दों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये तथा जो कर्मी साफ-सफाई के लिये नियुक्त किया गया है उसके कार्यों में लापरवाही पायी जाती है तो चयनित एजेंसी को सूचित कर तत्काल हटाये जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ किया जाये। डी०पी०ओ० आई०सी०डी०एस० को निर्देशित किया गया कि आर0बी0एस0के0 टीम द्वारा नियमित रूप से आशा आगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाय। इस मौके मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रमेश मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


