राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के ओबरा जिला कार्यालय पर धूमधाम से फहराया गया तिरंगा

चोपन रोड स्थित कार्यालय पर वरिष्ठ पत्रकारों ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण

भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से गूंजा पूरा परिसर

पत्रकार सुरक्षा, एकजुटता और निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प के साथ संपन्न हुआ आयोजन

पूर्वा टाइम्स – भोला प्रसाद गुप्ता
ओबरा / सोनभद्र (15 अगस्त 2026)।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला कार्यालय (चोपन रोड, कमल पेट्रोल पंप के सामने, ओबरा)जिलाध्यक्ष संतोष साहनी के नेतृत्व में देशभक्ति,गौरव और गरिमामय वातावरण के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के वरिष्ठ पत्रकारों रामप्यारे सिंह, सन्तोष साहनी,राकेश अग्रहरी, अमरदीप सिंह,अरविंद शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से ससम्मान झंडारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के तुरंत बाद उपस्थित सभी पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों ने एक स्वर में राष्ट्रगान का गायन किया। इसके पश्चात भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। ध्वजारोहण के उपरांत आयोजित गोष्ठी में पत्रकारों की एकजुटता,पत्रकार सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमें देशप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देता है। सभी पत्रकार बंधुओं ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और पत्रकारिता के माध्यम से निष्पक्षता के साथ देश व समाज की सेवा करने का दृढ़ संकल्प लिया। इस गरिमामय आयोजन के दौरान संगठन के मजबूत आधार स्तंभ और बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से सनातक रामप्यारे सिंह, जिला अध्यक्ष सन्तोष साहनी,अमरदीप सिंह,राकेश अग्रहरी, अरविंद शुक्ला,जिला प्रभारी अजीत प्रताप सिंह,अरविंद गुप्ता, अरविंद कुशवाहा, दिलीप दत्ता, कैलाश बिहारी,आशीष मिश्रा, मुकेश भारती, राजू जायसवाल, गौरव कुमार, अविनाश जयसवाल,शिशिर शर्मा और वेद प्रकाश शर्मा। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण और एक-दूसरे को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *