स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई विकसित सोनभद्र के निर्माण की शपथ

नवाचार के साथ विकसित सोनभद्र
के संकल्प को साकार करने का आह्वान –

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र, 15 अगस्त 2026।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवाचार करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विकसित सोनभद्र के निर्माण और जनपद को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने जनपद के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकसित सोनभद्र का सपना तभी साकार होगा, जब प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करेगा। विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। आज का संकल्प आने वाले सोनभद्र की दिशा तय करेगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे परंपरागत कार्यप्रणाली के साथ-साथ नवाचार और नई सोच को अपनाते हुए जनपद के विकास को गति दें तथा ऐसा सोनभद्र बनाने में योगदान करें, जहां प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं, अवसर और सम्मान प्राप्त हो।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विकसित सोनभद्र के संकल्प को धरातल पर उतारने, विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सामूहिक शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *