स्वाधीनता का गौरव… तिरंगे को नमन, राष्ट्र के महानायकों को श्रद्धांजलि
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।
इसके उपरांत गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं वीर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा को कृतज्ञतापूर्वक नमन किया।
इस गरिमामयी अवसर पर अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और राष्ट्र की एकता, अखंडता, समृद्धि एवं प्रगति के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
यह तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि असंख्य बलिदानों, स्वाभिमान और एकजुट भारत की गौरवगाथा है।









