काली पट्टी बांधकर सपाइयों ने निकाला शांतिपूर्ण मार्च, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

काली पट्टी बांधकर सपाइयों ने निकाला शांतिपूर्ण मार्च, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
गोरखपुर। खराब कानून व्यवस्था, पेपर लीक, किसानों की खाद-बीज की समस्या और अयोध्या में चढ़ावे की चोरी के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने पंत पार्क के पास एकत्र हुए और हाथों में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
ज्ञापन में गोरखपुर में बढ़ते अपराध, जिला कारागार से अपराधी के फरार होने, किसानों को खाद-बीज की किल्लत, अयोध्या में चढ़ावे की चोरी की सीबीआई जांच तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक पर रोक लगाने की मांग की गई।
इस दौरान जिला महासचिव रामनाथ यादव, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, यशपाल रावत, राजमती निषाद, साधु यादव, रुपावती बेलदार, अंजु पासवान, डॉ. संजय कुमार, विद्यासागर उर्फ छोटू, संजय पहलवान, मनुरोजन यादव, जियाउल इस्लाम, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, विशाल सिंह, सुमन पासवान, मैना भाई, रामललित यादव, महेंद्र तिवारी, राजू प्रसाद, मिर्जा कदीर बेग, मुन्नीलाल यादव, देवेंद्र भूषण निषाद, दुधनाथ मौर्य, गिरिश यादव, अखिलेश यादव, राघवेंद्र तिवारी, राजू, धनंजय सिंह सैथवार, महेंद्र निषाद, नरसिंह यादव, रवि प्रताप यादव, शिव कुमार दुबे, अरविंद शुक्ला, सुनील मौर्य, राजेश भारती, पुजारी यादव, राहुल यादव, अजय कन्नौजिया, सिंहासन यादव, इमरान खान, जयराम यादव, लालजी भारती, अनुप यादव, गवीश दुबे, एहतेशाम खान, सुरेंद्र निषाद, भृगुनाथ निषाद, बाबुराम यादव, पतासी गौड़, कपिल मुनि यादव, सुरेंद्र यादव, राहुल गुप्ता, अशोक यादव, रामनिरंजन यादव, अछैवर रंजन, अमरजीत यादव, मनीष कमांडो, सुनील यादव, सेराजुद्दीन रहमानी, सुरेंद्र मौर्य, सच्चिदानंद यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, आजम लारी, रणजीत पासवान, सोहराब खान, जयप्रकाश यादव, सुशीला भारती, उर्मिला देवी, श्रीराम सिंह यादव, शिवशंकर गौड़, राजेश सिंह सैथवार, इंद्रेश यादव, राकेश यादव, बल्लभ सहाय, संतोष मौर्य, सरिता सोनकर, मनोज गौतम, फिरदौस आलम, हरेंद्र हैरी, शादाब सामानी, मोहम्मद अली, बालेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।








