नर सेवा नारायण सेवा ने खिचड़ी के साथ जरूरतमंदों को बांटे छाते

युवा समाजसेवी सौरभ अग्रवाल के सहयोग से आयोजित हुआ 143वां शनिवार का सेवा कार्यक्रम
पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -चोपन। सेवा ही संकल्प के उद्देश्य को लेकर नगर में संचालित नर सेवा नारायण सेवा की ओर से शनिवार को नगर के टैंपो स्टैंड पर जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क खिचड़ी का वितरण किया गया।बारिश के मौसम को देखते हुए इस बार खिचड़ी के साथ जरूरतमंद लोगों को छाते भी वितरित किए गए। छाता पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर प्रसाद स्वरूप खिचड़ी ग्रहण की। इस दौरान लोगों को बारिश से बचाव के लिए छाते भी उपलब्ध कराए गए।कार्यक्रम में सहयोग नगर निवासी युवा समाजसेवी एवं व्यवसायी सौरभ अग्रवाल की ओर से प्राप्त हुआ। नर सेवा नारायण सेवा के आयोजक मनोज चौबे ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाना है। संस्था द्वारा समाज के सहयोग से प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से निःशुल्क खिचड़ी वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य केवल भोजन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि समय और परिस्थिति के अनुसार जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सहायता पहुंचाने का भी भरपूर प्रयास किया जाता है।बारिश के मौसम में लोगों की परेशानी को देखते हुए इस बार खिचड़ी के साथ छाते वितरित किए गए हैं जिसमे अरविन्द उपाध्याय एवं संतोष पाण्डेय का सहयोग रहा उन्होंने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा द्वारा पूर्व में भी विभिन्न अवसरों पर जरूरतमंदों की सेवा के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। प्रत्येक शनिवार को निःशुल्क खिचड़ी वितरण के अलावा ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, विभिन्न अवसरों पर फल एवं शरबत वितरण सहित अन्य सेवा कार्य भी संस्था द्वारा किए गए हैं। संस्था का प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाया जाए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नर सेवा नारायण सेवा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नियमित रूप से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही मौसम के अनुसार आवश्यक सामग्री का वितरण करना सराहनीय पहल है।इस अवसर पर दयाशंकर सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, संदीप सिंह, रजनीकांत सिंह,अरविन्द उपाध्याय,ओमप्रकाश, राजेश अग्रहरी,रामनरेश चौधरी,मोनादास सर, कैलाश नाथ, शमशेर अली, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *