गल्ला व्यापारी की दुकान में घुसकर बदमाशों ने एक लाख छीना
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर सहजनवा थाना क्षेत्र के मुजौली चौराहे पर स्थित एक गल्ला व्यापारी की दुकान में बुलेट सवार बदमाशों ने दुकान में घुसकर एक लाख रुपया छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी से थाना सहजनवा क्षेत्र के मुजौली निवासी राजन सिंह पुत्र इंद्रमोहन सिंह जो मुजौली चौराहे पर खाद और गल्ले का व्यापार करते है। गुरुवार को शाम 6.50 बजे अपनी दुकान पर बैठकर क्रय,विक्रय मूल्य का मिलान कर रकम गिन रहा था। उसी दौरान एक बुलेट पर सवार दो बदमाश आए एक बुलेट पर बैठा था। दूसरा दुकान में घुस गया। और असलहा दिखाते हुए एक लाख का कैश लेकर भागने लगा।भागते समय एक बदमाश को पकड़ा तो वह कान पर मार कर फरार हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश किया लेकिन सफलता नहीं मिला। पीड़ित दो नामजद बदमाशों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








