मनीष कुमार बने गोला के नए उपजिलाधिकारी

2021 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं मनीष कुमार
पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत 2021 बैच के पीसीएस अधिकारी मनीष कुमार को गोरखपुर जनपद की गोला तहसील का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली के लिए पहचान रखने वाले मनीष कुमार से क्षेत्र के लोगों को बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था की उम्मीद है।मूल रूप से हमीरपुर जनपद के निवासी मनीष कुमार का जन्म वर्ष 1995 में हुआ था। वर्ष 2021 बैच के पीसीएस अधिकारी के रूप में चयनित होने के बाद उनकी पहली नियुक्ति फतेहपुर जनपद में हुई जहां उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं की शुरुआत की। इसके बाद 4 जुलाई 2023 को उनका स्थानांतरण ललितपुर जनपद में हुआ,ललितपुर में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। अपने लगभग तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने पाली तहसील के उपजिलाधिकारी, ललितपुर सदर न्यायिक उपजिलाधिकारी तथा बाद में सदर उपजिलाधिकारी के रूप में कार्य किया। इस दौरान राजस्व,कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर उनकी कार्यशैली की सराहना की गई।
ललितपुर में कार्यकाल पूर्ण होने के बाद उनका गैर जनपद स्थानांतरण गोरखपुर किया गया। अब शासन ने उन्हें गोला तहसील का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया है।गोला तहसील में नए एसडीएम के रूप में उनकी तैनाती को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का लाभ आम जनता को मिलेगा तथा राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी।








