सदर, सहजनवां, गोला और बांसगांव को मिले नए एसडीएम

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर।प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और गतिशील बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। इस फेरबदल के बाद सदर, सहजनवां, गोला और बांसगांव तहसीलों को नए उप जिलाधिकारी मिल गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार ज्ञान प्रताप सिंह, जो अब तक उप जिलाधिकारी गोरखपुर के साथ तहसीलदार सदर के पद से संबद्ध थे, उन्हें उप जिलाधिकारी सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नमन मेहता, जो उप जिलाधिकारी गोरखपुर के पद पर कार्यरत थे, को उप जिलाधिकारी सहजनवां बनाया गया है।
इसी क्रम में मनीष कुमार, जो वर्तमान में उप जिलाधिकारी गोरखपुर के पद पर कार्यरत थे, को उप जिलाधिकारी गोला के पद पर तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *