मुख्यमंत्री योगी की विकासवादी सोच से बदल रही सोनभद्र की तस्वीर

4500 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से मिला रोजगार

एसीसी सीमेंट के आधुनिक प्लांट से भी जल्द शुरू होगा उत्पादन

पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासवादी सोच से पिछड़े जिलों में शुमार सोनभद्र में औद्योगिक विकास अब रफ्तार पकड़ने लगा है। पारदर्शी प्रक्रिया के चलते जनपद में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से निवेश करने वाली 54 कंपनियों ने उत्पादन भी शुरू कर दिया है। इन 54 कंपनियों ने 5609 करोड़ रुपये की लागत से जनपद के विभिन्न स्थानों में ईकाइयां स्थापित की हैं, जहां पर 4500 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होने के साथ ही लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है। यह औद्योगिक विकास युवाओं के पलायन को रोकने में सहायक होने के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सोनभद्र को भी मजबूत स्थान प्रदान करेगा।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि जनपद में औद्योगिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से जनपद में निवेश के लिए प्राप्त हुए प्रस्तावों में 132110.29 करोड़ रुपये के 67 प्रस्तावों को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के लिए चिन्हित किया गया था। जिनमें से 54 ईकाइयों ने कार्य भी शुरू कर दिया है, जिससे 4585 युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है, जबकि एक अनुमान के मुताबिक 10 हजार से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार की प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि 19 औद्योगिक ईकाइयां अभी निर्माण की अवस्था में हैं, जिनके जल्द संचालन को लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है। बताया कि अडानी समूह के स्वामित्व वाली एसीसी सीमेंट के प्लांट से भी पूर्ण क्षमता से जल्द उत्पादन शुरू हो जाएगा। यह परियोजना सोनभद्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे भारी मात्रा में युवाओं को रोजागार प्राप्त होगा।
युद्ध स्तर पर किया जा रहा निवेशकों की समस्या का निस्तारण
जिलाधिकारी ने बताया कि औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए प्रशासन द्वारा निवेशकों की समस्या का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है जिससे जल्द से जल्द सभी औद्योगिक ईकाइयों से उत्पादन शुरू हो ताकि जनपदवासियों का तेजी से विकास सुनिश्वित हो सके। उन्होंने बताया कि सलई बनवा में एसीसी सीमेंट के प्लांट से जल्द पूर्ण क्षमता के साथ उत्पादन शुरू होगा तथा 200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एनटीपीसी के सोलर प्रोजेक्ट से भी उत्पादन की तैयारी अंतिम चरण में है। इसके साथ ही ज्वालामुखी इंटरप्राइजेज का प्रोजेक्ट भी जल्द ही शुरू होने वाला है।

उत्पादन शुरू करने वाली प्रमुख ईकाइंया

*कंपनी *निवेश राशि* रोजगार
ओबरा-सी 13005 2500
एमप्लस तुंगभद्रा 200 500
वल्लुप ब्रेविंग 48 90
काशी विश्वनाथ डेयरी 45 60
सोन स्टील 10 300
नोट : निवेश की राशि करोड़ रुपये में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *