1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा रोवर द्वारा पैमाइश अभियान

आधुनिक तकनीक से होगी सटीक पैमाइश

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अभियान का लाभ उठाने की अपील

पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -उत्तर प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत धारा-24 के तहत 1 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक जनपद की सभी तहसीलों में रोवर (GNSS) तकनीक के माध्यम से भूमि पैमाइश अभियान संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि प्रत्येक तहसील में रोवर उपलब्ध रहेगा, जिससे भूमि की वास्तविक स्थिति का कम समय में सटीक निर्धारण किया जा सकेगा। आधुनिक राजस्व अभिलेखों के अनुरूप होने वाली इस पैमाइश से सीमा विवाद, अनावश्यक मुकदमेबाजी एवं पैमाइश संबंधी त्रुटियों में कमी आएगी। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिनकी भूमि पैमाइश लंबित है, वे अभियान का अधिकतम लाभ उठाते हुए संबंधित तहसील से संपर्क कर रोवर के माध्यम से पैमाइश कराएं, जिससे सही रिकॉर्ड और सही अधिकार सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *