ससुराल आए 40 वर्षीय व्यक्ति की छत से गिरकर हुई मौत

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली में ससुराल आए गगहा क्षेत्र के मझगावां निवासी 40 वर्षीय राजू की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पत्नी अनीता ने गगहा पुलिस को तहरीर देकर पति के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। राजू अपनी पत्नी अनीता के साथ सोमवार को बड़हलगंज के अहिरौली स्थित अपनी ससुराल में एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गया था। मृतक की पत्नी अनीता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि राजू रात में छत पर सो रहे थे। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे आई आंधी के दौरान वह छत से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। अनीता के परिजनों ने घायल राजू को इलाज के लिए बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गगहा पुलिस ने अनीता की तहरीर के आधार पर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *