योग से स्वस्थ एवम निरोग जीवन सम्भव
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम ग्रामीण क्षेत्रो मे भी खूब रही।इस क्रम में कुसमौल स्थित डीह बाबा के परिसर में योग दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इन्टरमीडिए कालेज कुसमौल के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश शाही ने देवताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर योग अभ्यास शुरू कराया।महाबीर छपरा इन्टरमीडिए कालेज के पूर्व योग.स्वास्थ्य व खेल शिक्षक रामनवल शाही ने अभ्यास कराया। सुरेश शाही व रामनवल शाही ने कहा कि भाग दौड की दैनिक जीवन में सुखी रहना है तो नित्य समय निकाल कर योग व प्रणायाम करना होगा।
भाग लेने वालों में पूर्व प्रधानाध्यापक राधेश्याम शुक्ल.पूर्व प्रधान हरिशंकर शाही. शैलेन्द्र प्रताप शाही मुंजेश निषाद शिक्षक. पिन्टू शाही.मूरत यादव.रामकिशुन निषाद.राज गौड.व मुकेश सिंह तथा अरूण कुमार शाही आदि थे।








