डीएम और एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद समाधान दिवस में कुल 170 मामले आए, मौके पर 20 का हुआ निस्तारण

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा तहसील समाधान दिवस तहसील सभागार में जिला अधिकारी दीपक मीणा और एस एसपी डॉक्टर कोस्तुभ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।इस समाधान दिवस में संपूर्ण तहसील क्षेत्र से 170 मामले आए, जिसमें राजस्व के 94 ,विकास के 21, पुलिस के 33 ,सप्लाई के 9 ,शिक्षा के एक, चकबंदी के दो ,अन्य 10 मामले आए। मौके पर 20 का हुआ निस्तारण। जो भी मामले बचे हुए थे उसे विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द कर जिला अधिकारी महोदय ने यह आदेश दिया कि जल्द से जल्द जांच कर निस्तारण किया जाए जिससे जनता की समस्याओं का समाधान हो सके। मौके पर सीएमओ आशुतोष कुमार दुबे, एसडीयम केसरी नंदन त्रिपाठी ,तहसीलदार राकेश कुमार कनौजिया, सी ओ गीड़ा कीर्ति निधि आनंद ,अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत ,बीडीओ पाली बृजेश यादव, सत्यकांत तोमर तहसील एवं जिले के समस्त अधिकारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *