सवर्ण आर्मी का शक्ति प्रदर्शन, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा.
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -सवर्ण आर्मी सोनभद्र के तत्वावधान में रॉबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान में आयोजित “सवर्ण स्वाभिमान संकल्प सभा 2026” में विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन “ब्राह्मण, ठाकुर, लाला-बनिया मिलकर बदलो अपनी दुनिया” विषय के तहत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडेय शामिल हुए। संगठन का मुख्य उद्देश्य सवर्ण समाज के हितों की रक्षा करना और समाज को जागरूक करना है। सवर्ण आर्मी देशभर में जाकर समाज के लोगों को संगठित करने का कार्य कर रही है। समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन लगातार काम कर रही है। बिहार में हुए एक चर्चित पुलिस मुठभेड़ मामले का जिक्र करते हुए सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडेय ने कहा घटना को दुखद बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आत्मसमर्पण कर चुका हो तो कानून के अनुसार उसके मामले का निस्तारण न्यायपालिका के माध्यम से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और कानून के शासन को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होता है। सरकार को ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि युवाओं का विश्वास बना रहे। राम मंदिर में चोरी की घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक नुकसान का विषय नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है। राजनीतिक भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर सर्वेश पांडेय ने कहा कि उनका उद्देश्य चुनाव लड़ना नहीं बल्कि समाज के हितों के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि जो भी राजनीतिक दल सवर्ण समाज से जुड़े मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में स्थान देगा, संगठन उसका समर्थन करने पर विचार कर सकता है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।









