एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत महानगर अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के ऐतिहासिक वर्ष

गोरखपुर। मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने आज आर्य नगर मंडल के अन्तर्गत तिवारीपुर वार्ड में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया एवं स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए।
भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतापूर्वक 12 वर्षों का स्वर्णिम कार्यकाल पूर्ण करने पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता एवं प्रबुद्ध जनों से संपर्क कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक का वितरण किया
मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष की तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियां के बुकलेट फोल्डर लेकर संपर्क महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने जनसंपर्क किया एव एक वृक्ष मां के नाम पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम व प्रगति पथ कार्यक्रम के अंतर्गत अवलोकन किया

महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि सेवा सुशासन और विकास के इस संकल्प ने नए भारत की मजबूत नींव रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ये 12 वर्ष विश्वास विकास और जनकल्याण के ऐतिहासिक वर्ष रहे हैं

कार्यक्रम में मुख्य रूप से
मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, किसान मोर्चा महानगर महामंत्री समरेंद्र कुमार सिंह, पिछड़ा मोर्चा महानगर महामंत्री शिवानंद सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता विश्वेश श्रीवास्तव,पार्षद सरवन पटेल, अभिषेक शर्मा ,शिवेंद्र मिश्रा ,जयंत निषाद, पार्षद प्रतिनिधि मोहन सिंह, मंडल महामंत्री पुरन गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे, शिवंचित खरे ,जितेंद्र निषाद, सचिन जायसवाल, मंडल मंत्री राम सिंह प्रजापति ,विशाल सोनकर ,राजेंद्र कुशवाहा ,शैलेश गौतम, महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री श्रीमती मीना श्रीवास्तव महानगर उपाध्यक्ष ममता गुप्ता ,सोशल मीडिया प्रभारी मीनू गोयल,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा पांडे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज शर्मा पिछला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता मीडिया प्रभारी जितेंद्र गुप्ता सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र सचदेवा शक्ति केंद्र संयोजक अनुज दुबे अनिल निषाद राजा वाल्मीकि, बूथ अध्यक्ष श्री राम गुप्ता, रवि सोनकर विशाल सोनकर, एवं अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *