गोरखपुर में संचालित 35 दिवसीय ‘जूट बैग ट्रेनिंग प्रोग्राम‘ का हुआ समापन

गोरखपुर आज नेशनल जूट बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार,नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित व महिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र सुड़िया कुँआ बशारतपुर, गोरखपुर द्वारा आयोजित ब्लॉक नंबर 31c, मकान नम्बर -8, पी एम आवास कॉलोनी,मानबेला खास, गोरखपुर में संचालित ‘जूट बैग ट्रेनिंग प्रोग्राम‘ का समापन हो गया। यह प्रोग्राम दिनांक 12.05.2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 18.06.2026 तक चला। इस 35 दिवसीय जूट बैग ट्रेनिंग प्रोग्राम में प्रथम 14 दिन ‘जूट बैग बेसिक ट्रेनिंग प्रोग्राम’, 7 दिन ’जूट बैग एडवांस ट्रेनिंग प्रोग्राम’ व 14 दिन ‘जूट डिजाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम‘ चला जिसमें 20प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण प्रोग्राम में प्रशिक्षणार्थियों को कुल 20 प्रकार के जूट बैग बनाना सिखाया गया। आज दिनांक 18.06.2026 को जूट बैग ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन दिवस रहा। इस प्रोग्राम का समापन मुख्य अतिथि बरकत अली पार्षद मानबेला , गोरखपुर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक नंबर 31c, मकान नम्बर -8, पी एम आवास कॉलोनी,मानबेला खास, गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर पर इम्पनेल्ड डिजाइन विनय कुमार सिंह, महिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र की अध्यक्षा श्रीमती सुनैना सिंह, 20 महिला प्रशिक्षणार्थी व कुछ गणमान्य लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर 20 प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं ने संस्था व सरकार का आभार व्यक्त किया। डिजाइनर विनय कुमार सिंह ने भी प्रशिक्षार्थियों के कुशल प्रशिक्षण प्राप्त करने पर अपना हार्दिक हर्ष व्यक्त किया और उनके सफल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *