राजकीय होम्योपैथिक कालेज बड़हलगंज का छात्र लापता

पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को अपहरण में किया तरमीम

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। बड़हलगंज स्थित शाहिद राजा हरिप्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक वर्मा के लापता होने का मामला अब और गंभीर हो गया है। करीब दो माह बीत जाने के बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं मिलने पर बड़हलगंज पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को अपहरण के मुकदमे में तरमीम कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज के गांधीनगर निवासी रितिक वर्मा ने 11 अप्रैल को अपने भाई अभिषेक वर्मा के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। परिजनों के अनुसार अभिषेक 10 अप्रैल को कॉलेज से घर जाने के लिए निकला था,लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दौरान गुमशुदगी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में अभिषेक को कॉलेज के गेट नंबर छह की ओर बैग लेकर जाते हुए देखा गया था, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका।थानाध्यक्ष सुनील राय ने बताया कि मामले की परिस्थितियां संदिग्ध प्रतीत होने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(1) के तहत अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस छात्र की तलाश में लगातार जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *