मिशन शक्ति अभियान के तहत दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पूर्वा टाइम्स ब्यूरो
संतकबीरनगर। जनपद में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना महुली पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना महुली में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 260/2026, धारा 64(1) एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र पल्टू निवासी वार्ड नंबर-10, राजीव नगर, नगर पंचायत हरिहरपुर, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर को 17 जून 2026 को राजघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जानकारी के अनुसार, 16 जून 2026 को पीड़िता ने थाना महुली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पर जबरन दुष्कर्म करने तथा धमकी देने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने साक्ष्यों का संकलन किया। महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक परवेज अहमद, हेड कांस्टेबल सम्स तबरेज तथा कांस्टेबल राजमंगल यादव शामिल रहे।








