माध्यमिक शिक्षक संघ ठाकुराई गुट प्रदेश कार्यकारणी की हुई आवश्यक बैठक
पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम
गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ ठाकुराई प्रदेश कार्यकारिणी की एक अति आवश्यक बैठक संघ के शिविर कार्यालय 90 प्रताप नगर टीचर्स कालोनी चिलमापुर में संघ के अध्यक्ष डॉ जय प्रकाश नायक की अध्यक्षता तथा महामंत्री विनोद कुमार यादव के संचालन में सम्पन्न हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए संघ के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि सत्र 2026-27 का सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर पहली जुलाई से शुरू कर दिया जाय। उन्होंने आगे बताया कि संगठन में कुछ ऐसे घुसपैठिया आ गए है जो संघर्ष की रेड मार रहे हैं, इनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रान्तीय मंत्री राम बहाल त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हर जनपद के जिलाध्यक्ष/ जिला मंत्री संयुक्त रूप से अपने अपने जिलों का सघन दौरा कर जुलाई के अंत तक सदस्यता शुल्क,फार्म के साथ जमा कर दें जिससे जिलों में धरने का कार्यक्रम घोषित किया जा सके। प्रान्तीय महामंत्री विनोद कुमार यादव ने बताया कि मेरे द्वारा अयोध्या मंडल में सघन दौरा किया जा रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि प्रान्तीय कार्य-कारिणी ने मुझे जो दायित्व दिया है उसका पूर्व निष्ठा और ईमानदारी से पालन करूँगा। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं गोरखपुर के जिलाध्यक्ष हीरा लाल गोंड ने कार्यकारिणी को आश्वस्त किया कि गोरखपुर-मण्डल के शिक्षकों की समस्याओं पर लगातार संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं जि० वि० निरीक्षक से वार्ता कर उसका समाधान कराया जा रहा है तथा जो समस्याएं आएँगी उसका भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता एवं संघर्ष में भी गोरखपुर मण्डल पीछे नहीं रहेगा।प्रान्तीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ० जय प्रकाश नायक ने अमित कुमार द्विवेदी को देवरिया जनपद का मंत्री नियुक्त किया।बैठक के समापन के बाद प्रान्तीय कार्यसमिति का प्रतिनिधि मण्डल जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर से भेंट कर जनपद की काफी समय से लंबित प्रकरण, सेण्ट एन्ड्र्यूज इण्टर कालेज,मौलाना आजाद हाईस्कूल के प्रकरण पर जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता किया जिसे उन्होने अतिशिघ्र हल करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में अध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, महामंत्री विनोद कुमार यादव, जिलाध्यक्ष हीरा लाल गौड, राज-किशोर यादव, संजीव कुमार गुप्ता ,कैलाश जायसवाल ,अमित कुमार सोनकर, अय्यूज्दीन, दिनेश कुमार शुक्ल ,अजय कुमार मिश्र, प्रताप राम, अभिषेक सिंह , एफ0आर0खान ,राम लखन वर्मा ,विवेक वीर सिंह,यादवेन्द्र यादव, पवन कुमार यादव ,डॉ. संदीप राव,अनिल कुमार यादव समेत काफी संख्या में पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।








