देवी मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियानपूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका क्षेत्र स्थित देवी मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण भी किया तथा नागरिकों से स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही सफल हो सकते हैं। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधी जनमानस उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *