संतोष कुमार जिज्ञासु फिर बनाए गए गोरखपुर के बसपा जिलाध्यक्ष

पूर्वा टाइम्स-
गोरखपुर। विधानसभा चुनाव 2027 का तयारी में जुटी बहुजन समाज पार्टी का संगठनात्मक ढांचा अभी स्थिर नहीं हो पा रहा है। पार्टी के फैसलों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बसपा ने गोरखपुर में 5 महीने के भीतर गोरखपुर में तीसरी बार जिलाध्यक्ष बदल दिया।पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार जिज्ञासु को एक बार फिर जिले की कमान सौंपी गई है जबकि निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश निषाद को मंडल पिछड़ा वर्ग भाईचारा समिति की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव से पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चा का माहौल है।संतोष कुमार जिज्ञासु इससे पहले भी गोरखपुर के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। साल 2022 का विधानसभा चुनाव उनके कार्यकाल में ही लड़ा गया था। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद बसपा संगठन को मजबूत करने में जुटी है और इसी के तहत लगातार संगठनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि मैं पहले की इस पद पर रहा हूं, पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दिया है उससे पूरे निष्ठा के साथ पूरा करूंगा। एक बार फिर बहन मायावती ने मुझ पर भरोसा किया है मैं पार्टी के लिए दिन-रात काम करूंगा। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव चुनाव में बसपा की सरकार बनाने के लिये कार्यकर्ताओं के साथ काम करेंगे।








