नदी में नहाते समय दो युवकों की मौत परिवार मे मचा कोहराम

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 जगदीशपुरम के ग्राम गांही निवासी शिवम 21 वर्ष शनिवार अपराह्न 12.30 बजे सिंहई स्थित राप्ती नदी के कतशहरी घाट पर नहाते समय पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। वहीं दूसरा साथी गोलू को ग्रामीण खोजने में लगे हैं। मौके पर समाचार लिखे जाने तक कोई भी सरकारी गोताखोर की सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी थी। मौके पर सहजनवा व पीपीगंज थाना पुलिस मौजूद है। मिली जानकारी अनुसार- शिवम वह गोलू बाइक द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ सिसई के पास राप्ती नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों का पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले गए। अन्य साथी शोर मचाना शुरू किया, तो भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए और पानी में सभी की खोज करने लगे। काफी मशक्कत के बाद शिवम को पानी से निकाला गया और तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया दूसरे साथी गोलू उम्र 19 वर्ष का शव काफी खोजबीन के बाद मिला। सूचना पाकर मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष घघसरा प्रभाकर दुबे भी अपनी टीम के साथ सहयोग में पहुंचे।सहजनवा पुलिस व पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची, परंतु सूचना के बाद भी सरकारी गोताखोर की सहायता नहीं मिल सकी है। गोलू और शिवम के घर वालों ने नदी में नहाने के लिए जाने से मना किया परंतु सभी नहीं माने । बरसात के आगमन का स्वागत करने के लिए नदी में स्नान करने गए थे। घर वालों से वादा किया कि एक घंटे के बाद तुरंत घर वापस आ जाएंगे,परंतु नियति को कुछ और मंजूर था। नदी में डूबने से शिवम और गोलु की मृत्यु हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *