बाप ने किए थे बेटी के टुकड़े-टुकड़े, 5 ट्रेन में बक्से और बैग में छोड़े, सिर यहां फेंका; इस बात से था खफा

पूर्वा टाइम्स
कुशीनगर । लखनऊ स्टेशन पर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की बोगी में बक्से में शव के टुकड़े मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस किशोरी के शव के टुकड़े मिले वो कुशीनगर के सेवरही की रहने वाली थी। पिता ने ही बेटी के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। सिर तालाब में फेंका था। शेष हिस्से ट्रेन में छोड़ दिए थे।
किशोरी की हत्या के बाद शव के छह टुकड़े कर उसे छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में रखने के मामले में जीआरपी को अहम सफलता मिली है। फुटेज में मिले संदिग्ध की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया है।छानबीन में सामने आया है कि पिता ने ही बेटी की हत्या कर शव के छह टुकड़े किए थे। वह एक युवक से फोन पर बात करती थी। पिता के मना करने पर बेटी ने उसकी बात नहीं मानी, जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
जीआरपी ने कुशीनगर के सेवरही निवासी बिग्गन अंसारी को हिरासत में लिया है। बिग्गन से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बिग्गन ने अपनी 16 वर्षीय बेटी शब्बा की हत्या की थी। शब्बा दूसरे समुदाय के एक युवक से फोन पर बात करती थी। बेटी से नफरत करने लगा था पिताबिग्गन ने बेटी को युवक से दूर रहने के लिए कहा था। कई बार चेतावनी देने के बाद भी शब्बा युवक के संपर्क में बनी रही। इस बात से बिग्गन बहुत नाराज था और बेटी से नफरत करने लगा था। उसे लगता था कि उसकी बेइज्जती हो रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी की दो बेटियों ने प्रेम विवाह कर लिया था। उसे डर था कि शब्बा भी उसी रास्ते पर चली जाएगी। आरोपी ने साजिश के तहत पांच दिन पहले पत्नी और दोनों बेटों को रिश्तेदार के घर भेज दिया। घर पर शब्बा और बूढ़ी मां रह गईं। 16 मई को बिग्गन ने पडरौना के खिरकिया निवासी बहन नूरजहां, बहनोई मजबुल्लाह को बुलाया और शब्बा की हत्या की साजिश में शामिल किया। कुशीनगर के जयपुर गांव के तालाब में किशोरी के कटे सिर को जाल लगाकर पुलिस ने ढूंढ लिया । सिर गांव के तालाब में फेंक दिया देर शाम घर में ही शब्बा की हत्या की और बहन-बहनोई की मदद से उसने धारदार हथियार से शव के टुकड़े कर दिए। सिर गांव के तालाब में फेंक दिया। शव के बाकी हिस्से को पुराने कपड़े और प्लास्टिक में लपेटकर बक्से में रखा। फिर तीनों ई रिक्शे से तमकुही रोड स्टेशन पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *