जुगैल पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और अन्य मामलों में हुई कार्रवाई.

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -जुगैल पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और अन्य मामलों में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध, अपराधियों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जुगैल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात में चेकिंग के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए 6 व्यक्तियों को पकड़ा। इसके अतिरिक्त, 3 अन्य व्यक्तियों को भी विभिन्न प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद, सभी 9 अभियुक्तों को शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रामनाथ (55), कृष्णा (20), रविन्द्र (23), सुनील (24), अजय कुमार, रामसजीवन (30), झल्लर (45), विपुन्दर (20) और रामजन्दर पाल (30) शामिल हैं। ये सभी जुगैल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा, उपनिरीक्षक मिठ्ठू प्रसाद, कांस्टेबल मुकेश कुमार, दीपक कुमार और पवन यादव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *