69 वां पौधा आज मुहर्रम कीनौंवी तारीख को माननीयउच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्याय धीशडॉ.गौतम चौधरी द्वारा सर्किटहाउस में लगाया गया

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। आज मुहर्रम की 9वी तारीख को इमामबाडा मुतवल्लियांन कमेटी द्वारा मिया साहब के निर्देश पर पौधा रोपड़ कार्यक्रम कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों ने जो शहादत दी सभी के याद में 72 पौधा लगाने का कमेटी ने फैसला किया l पहला पौधा इमामबाडा स्टेट के सज्जादानशीन अदनान फर्रुख शाह मिया साहब के साहबज़ादे अयान शाह ने इमामबाडा स्टेट में पहला पौधा लगा कर पौधा रोपड़ कार्यक्रम का शुभारंभ किया कमेटी इमामबाड़ा दरगाह कब्रिस्तान मदरसा अन्य धार्मिक अस्थलों व सार्वजनिक स्थलों पर पौधा रोपड़ कार्यक्रम करते हुऐ आज 69वां पौधा आज मुहर्रम की 9वी तारीख इमामबाडा मुतवल्लियांन कमेटी के तत्वाधान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. गौतम चौधरी के हाथों से सर्किट हाउस में लगाकर हजरत इमाम हुसैन को खेराजे अकीदत पेश किया
माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. गौतम चौधरी ने कमेटी के प्रयासों की सराहना किया और कहा कमेटी के इस काम से मै बहुत प्रभावित हु
पौधा रोपड़ कार्यक्रम में डॉ रहमत अली जिलाध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद हाजी सोहराब खान सैय्यद  वसीम इक़बाल शहाब अहमद सिद्दीक़ी शकील शाही आफ़ताब अहमद आक़िब अहमद अन्सारी सहित तमाम लोग उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *