इश्क की सनक में डूबा युवक महिला को मौत के घाट उतारने की कोशिश
पूर्वा टाइम्स सत्य प्रकाश यादव

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में एक युवकने विवाहिता पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना कंपोजिटस्कूल की बाउंड्री के पास की है। आरोपी सचिन जायसवालको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीडिता सोनी निषाद अपनी ससुराल हरपुर बुदहट से मायके हरनहीं जा रही थी। इसी दौरान हरनहीं कस्बे का रहने वालासचिन जायसवाल उसे रास्ते में मिला। पुराने परिचय काहवाला देकर जरूरी बात करने के बहाने वह उसे स्कूलपरिसर में ले गया। वहां उसने महिला की कनपटी पर ईट सेवार कर दिया। उसे मृत समझकर आरोपी फरार हो गया। पीडिता के पिता ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी सेएकतरफा प्यार करता था। उन्होंने बेटी की शादी अच्छेपरिवार में कर दी थी। सोनी अपनी वैवाहिक जिंदगी में खुशथी और आरोपी से किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहतीथी। यही बात आरोपी को नागवार गुजरी। गंभीर रूप से घायल सोनी का इलाज गोरखपुर के बीआरडीमेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता के पिताकी शिकायत पर केस नंबर 239/2025 में धारा 109 केतहत हत्या के प्रयास का मामला दर्जे कैया। थानाध्यक्ष अनूपसिंह के निर्देश पर गठित टीम ने दोपहर करीब 3 बजे आरोपीको गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसआई ओमप्रकाश बिंद,कांस्टेबल अवधेश यादव, अजीत मौर्या और योगेश प्रजापतिशामिल थे।








