गड्ढों में समाया शिकारीगंज मार्ग बारिश में डूबा रास्ता घायल हो रहे वाहन चालक

पूर्वा टाइम्स विजय कुमार

गोरखपुर। खजनी सिकरीगंज मुख्य मार्ग पर स्थित भैसाबाजार और महादेवा बाजार कस्बे में सड़क पर बने गड्टों मेंबारिश का पानी भर गया है। इन गड्डों में गिरकर कई वाहनचालक घायल हो रहे हैं तथा यात्रियों की दुश्षारियां बढ़ गई हैं। देर शाम हुई बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गईहै। सड़क के बीच बने गड्रों में पानी भर जाने से चालकों कोइनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। इससे वाहनचालक अचानक गड्लों में गिर रहे हैं। कुछ लोग गंदे पानी औरकीचड़ से भी भीग रहे हैं। बड़े वाहनों के गुजरने से गड्टों का पानी उछलकर पैदल चलनेवालों पर भी गिर रहा है। लोक निर्माण विभाग इस समस्या कीओर ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान ने बताया कि सड़क कीमरम्मत का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि गड्रों को तुरंतभरने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिएगए हैं। जल्द ही लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *