मालवीय नगर मंडल में “11 साल बेमिसाल” पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर मंथन

पूर्वा टाइम्स समाचार
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए मालवीय नगर मंडल द्वारा “11 साल बेमिसाल” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में नंदानगर क्षेत्र में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश प्रताप गुप्ता (महानगर उपाध्यक्ष), मनोज अग्रहरी एवं श्रीमती अनुपमा पांडेय उपस्थित रहे। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। सत्येंद्र सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। कार्यक्रम में महानगर मंत्री सुचिता पासवान क्षेत्रीय अनुसूचित मोर्चा,श्रीमती सुनीता पांडेय मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा,शिवेंद्र गौड़ मण्डल महामंत्री, पदमाकर शुक्ला, जे.पी. राव जी,मनोज गुप्ता जी, सत्यप्रकाश कन्नौजिया जी मण्डल उपाध्यक्ष, विनय सिंह,अश्वनी सिंह,प्रांजल सिंह मण्डल मंत्री, चंद्रशेखर सिंह कोषाध्यक्ष,रणंजय सिंह जुगुनू,मनोज निषाद,राजा यादव,रामनाथ निषाद एवम उदयभान निषाद पार्षदगण, ओ.पी. सिंह वरिष्ठ चिकित्सक, दयानंद साहनी शक्तिकेन्द्र संयोजक, प्रियम शर्मा आई.टी. संयोजक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से योजनाओं के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *