श्री राम को पाने के लिए बनना पड़ेगा गिद्धराज जटायु- रमेश भाई
पूर्वा टाईम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। श्री बाबा जलेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में 11 जून से 19 जून तक आयोजित श्री राम कथा का राष्ट्रीय संत पूज्य श्री रमेश भाई शुक्ल के द्वारा कथा का रसपान कराया जा रहा है। नगर पंचायत बड़हलगंज अटल नगर के निवासी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गी महासभा एवं जिला उपाध्यक्ष गोरखपुर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तथा सभासद तीन बार रहे राजकुमार जायसवाल ने कथा का श्रवण करने पहुंचे कथावाचक श्री शुक्ल का आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात कहा कि श्री राम की कृपा मिलने पर मेरे भी द्वारा दिन रविवार को एकदिवसीय यजमान बनने का कृपा मिला। मैं अपने को बहुत बड़ा भाग्यशाली समझता हूं कि राम की प्रेरणा से मुझे भी उनकी सेवा करने का सौभाग्य मिला।क्योंकि धन और धर्म का संचय जब तक प्रत्येक मनुष्य नहीं करेगा।तब तक उनके अंदर राम एवं शिव भक्ति प्राप्त नहीं होगी।ईश्वर के आदेश से ही होते हैं सभी कार्य इंसान तो केवल माध्यम है।संत पूज्य श्री शुक्ला जी ने कहा कि राम की शरण में जाने के लिए गिद्धराज जटायु बनना पड़ेगा जितना धन होना जरूरी है उतना सनातन धर्म में धर्म भी रहना जरूरी है।क्या आपके भाव के हिसाब से ही मिलती है।ईश्वर भक्ति श्री राम कथा सुनने से श्री भगवान भोलेनाथ को एवं महाकाल को पाना बहुत सरल हो जाता है।इस आयोजन करने वाले मोहन जी को साधुवाद देता हूं कि आपके द्वारा समय समय पर सनातन धर्म को बचाने के लिए प्रत्येक वर्ष कुछ न कुछ धर्म के कार्य होते रहते है। व्यक्ति दूसरों के प्रति उठाना दूसरों के प्रति कार्य करना और दूसरों के प्रति चिंतित रहना उसे ही कहा जाता है। मोहन मैं आपको अस्वस्थ करता हूं धर्म बढ़ाने के लिए मेरी जो क्षमता होगी सदैव आपके के साथ खड़ा रहूंगा और प्रणाम करता हूं सभी भक्तगणों को क्योंकि धर्म को ताकत जब मिलती है। इस अवसर पर मनोज जायसवाल प्रमोद जायसवाल अनिल जायसवाल अजय सोनी शुभम जायसवाल रवि जायसवाल प्रकाश जायसवाल मनीष सोनकर अभिषेक साहनी दिलीप गुप्ता राकेश मद्धेशिया कृष्ण कुमार बबलू राय राजेश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित होकर कथा का रसपान किये।








