शिक्षा विभाग में तैनात लेखाकार और उसके परिवार के 10 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

दहेज में मांग रहा था कार और सोने की अंगूठी।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। शिक्षा विभाग में तैनात एक लेखाकार पत्नी से दहेज में कार और अंगूठी की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर लेखाकार और उसके परिजन मिल कर विवाहिता को प्रताड़ित करने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने लेखाकार पति और ससुराल के 10 लोगों पर दहेज उत्पीड़न तथा जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया हैं।
मिली जानकारी से गीडा थाना क्षेत्र के जवाहर चक नौसढ़ निवासी वंदना कुमारी पुत्र रामसुरेश की शादी 24 अप्रैल 2024 को अभिनंदन पुत्र प्रेमचंद निवासी अबरूस थाना गोला के साथ हुई थी। जो बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में सहायक लेखाकार के पद पर तैनात है। शादी के बाद ससुराल पहुंची। कुछ दिन सब कुछ ठीकठाक चला। इसी बीच पति और ससुराल के लोग दहेज में कार और सोने के अंगूठी की मांग करते हुए मानसिक प्रताड़ना करने के साथ जान से मारने की धमकी देने लगे। बाद में पता चला कि शादी छुपा कर किया गया है। जिसमें पति नपुसंक के साथ समलैंगिक है। पति का एक मित्र है जो विवाहिता के खिलाफ साजिश करता रहता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अभिनंदन,ससुर प्रेमचंद,सास कमलावती देवी,देवर देवानंद,सदानंद,ननद संजू,मंजू,भाभी निर्मला देवी,सुमन देवी,मित्र संदीप के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *