25 मई को होगा फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन

रुद्राक्ष वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लगाया जा रहा कैम्प

पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। खजान्ची चौक स्थित हरसेवकपुर न.2 रोड रुद्रांश फिजियोथेरेपी एण्ड चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर पर 25 मई दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन रुद्रांश वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया गया है। उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष डा. त्रयम्बक पाण्डेय ने देते हुए बताया कि इस कैंप मे हड्डी, मांशपेशी व नसों से,बच्चों मे समय से चलने, बोलने, या टेढ़े हाथ पैर का जैसे समस्याओं का परीक्षण कुशल डॉक्टर द्वारा किया जायेगा। जिसमें मुख्य रूप से डा. विवेक गुप्ता (M.S ortho), डा. नरेन्द्र पाण्डेय सीनियर पीडियाट्रिक फिजियोथेरेपिस्ट कानपुर, डा. त्रयम्बक पाण्डेय सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट, डा.अतुल शर्मा फिजियोथेरेपिस्ट एवं श्री एस. के. साहनी स्पीच थेरेपिस्ट अपनी सेवा देंगें. संस्था की सचिव अंजली पाण्डेय ने कहा की हमारा प्रयास रहेगा की ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसे कैंप लगाकर लोगों को उत्तम स्वास्थ्य दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *