वोकटा जैतपुर मार्ग चिराग तले अंधेरा
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा


सहजनवा गोरखपुर।बोक्टा जैतपुर मार्ग थाना गीडा, जनपद गोरखपुर की दुर्दशा को लेकर स्थानीय निवासी चिंतित हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। बसुधा हरिजन बस्ती और बासपार ,कालेश्वर ,के पास की सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है, जिससे ट्रक फंस जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विधायक सहजनवा क्षेत्र के विकास की बात करते हैं, लेकिन इस सड़क की ओर ध्यान नहीं देते, जबकि वे हफ्ते में दो बार इस मार्ग से गुजरते है।सड़क की उचित देखभाल न होना गड्ढों की मरम्मत न होना विभाग की लापरवाही हैं।शासन द्वारा सड़क की ओर ध्यान देना संबंधित विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करना न्याय हित में है। विधायक द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओं को समझना और समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। ओवरलोड ट्रक और इस सड़क से जाने की वजह से भी सड़क गड्ढों में तब्दील हो रहा है शासन का ध्यान इधर ही होना चाहिए।

