विदाई समारोह में बच्चों व शिक्षकों ने भाउक पलों को याद किया

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत विकासखंड पाली क्षेत्र स्थित के ग्राम पंचायत रिठुआखोर स्थित संस्कार इंटरमीडिएट कॉलेज में विदाई समारोह का भाव आयोजन किया जिसमें कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं की विदाई की गई। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में अभिभावक गण मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक सत्येंद्र सिंह ने कहा कि- गुरु-शिष्य के बीच एक अलौकिक प्रेम का डोर होता है, जो मजबूती से बांधे रहता है। विदाई तो दुखदाई होता ही है, परंतु भावना से कर्तव्य महान होता है। उज्जवल भविष्य बच्चों का अधिकार है, जो शिक्षा से ही हासिल किया जा सकता है।
सभा के अपने संबोधन में निवर्तमान एडिओ पंचायत दीनानाथ गुप्ता ने कहा कि- शिक्षा ही समाज में सुख शांति ला सकती है। शिक्षित वातावरण बड़ा सुखमय होता है, जो सभी कर्मों को संपन्न करने में सक्षम होता है।
विद्यालय के पावन प्रांगण से बाहर जाते हुए छात्र- छात्राओं की कतार को देखकर शिक्षक की आंखें नम हो गयी। विद्यार्थी भी अपने आपको होक नहीं पाए। सभी ने विद्यालय के खट्टे मीठे फलों को याद किया और नम आंखें से बिदाई दी। उक्त पर विद्यालय के प्रबंधक एवं समाजसेवी सत्येंद्र सिंह ,निवर्तमान एडिओ पंचायत दीनानाथ गुप्ता, शंकर सिंह,प्रदीप सिंह,राजेश गुप्ता, संत प्रसाद गुप्ता, राघवेंद्र त्रिपाठी, गणेश निषाद, राजेश सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *