प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत

पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सम्बद्ध अखिल भारतीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी मंडलीय दौरे के दौरान संत कबीर नगर गोरखपुर जाते समय सहजनवां में जनपद इकाई गोरखपुर के ज़िला कार्यकारिणी के दर्जनों सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ किसी की जागीर नहीं है।पुरानी पेंशन बहाली यह पहला मौका है जब प्रदेश के किसी मान्यता प्राप्त संगठन ने एक शिक्षक एक पेंशन विहीन शिक्षक को अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।पुरानी पेंशन आंदोलन को धार दिया जाएगा कैशलेस चिकित्सा वेतन विसंगति स्थानांतरण और कैशलेस चिकित्सा के मुद्दों पर आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिलों के दौरे किए जाएंगे और निष्क्रिय पदाधिकारी को सचेत करते हुए उन्हें सक्रिय किया जाएगा।शिक्षक समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता होगी और शिक्षकों का शोषण करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कराई जाएगी। उक्त बातें पूर्वांचल दौरे के समय जनपद गोरखपुर में ब्लॉक सहजनवा चौराहे पर उपस्थित पदाधिकारी में नृपेंद्र सिंह हरेकृष्ण दूबें जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह जिला मंत्री
अमित कुमार मिश्र जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार जिला कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश राय जिला संयुक्त मंत्री उमेश पाण्डेय जिला आडीटर विवेकानंद सिंह जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ गोंड ज़िला उपाध्यक्ष सदानंद जिला प्रचार मंत्री जगदम्बा मणि जिला संगठन मंत्री मंजूशुक्ला ब्लाक अध्यक्ष विजय बहादुर जिला संगठन मंत्री ओमप्रकाश गोंड ज़िला उपाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह संगठन प्रचार मंत्री मनोज कुमार संगठन मंत्री योगेश कुमार सुधीर कुमार यादव संगठन प्रचार मंत्री भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *